15 देशों की सदस्यता वाले सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस बयान में कहा कि डीपीआरके ने सोमवार को पूर्वी सागर में तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। यह परीक्षण सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन है।
बयान के अनुसार, “सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल से संबंधित सभी गतिविधियों की निंदा की। इस तरह की गतिविधियां डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया को परमाणु हथियार आपूर्ति प्रणाली में योगदान करती हैं और तनाव बढ़ाती हैं।”
dharmpath.com dharmpath