सुरक्षा परिषद ने सोमालिया में राजनयिकों पर हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 26 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमालिया की राजधानी मोगादीशु में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजनयिकों को लेकर जा रहे वाहन पर हमले की निंदा की है।

मोगादीशु में बुधवार को यूएई के राजनयिकों को ले जा रहे एक बुलेट-प्रूफ वाहन पर कार बम से हमला किया गया, जिसमें सोमालिया के चार जवानों सहित 14 लोग मारे गए।

सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान में सदस्यों ने पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदना जताई और राजनयिक प्रतिनिधियों के खिलाफ हिंसक वारदातों की निंदा की। बयान में कहा गया है कि इस तरह के हमलों से न केवल निर्दोष लोगों की जान को खतरा होता है, बल्कि राजनयिकों और ऐसे अधिकारियों के मानवीय सहायता से जुड़े कार्यो में भी बाधा आती है।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा कि आतंकवाद का हर स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है। आतंकवाद से संबंधित कोई भी गतिविधि आपराधिक और अन्याय है, यह फर्क नहीं पड़ता कि आतंकवादियों के उद्देश्य क्या हैं, ऐसे वारदात कब, कहां और किसके द्वारा अंजाम दिए जाते हैं?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493