सुरक्षा परिषद में आईएस के खिलाफ प्रस्ताव मंजूर

सर्वसम्मति से मंजूर किए गए इस प्रस्ताव में सदस्य देशों से आह्वान किया गया है कि वे आईएस तथा अन्य आतंकवादी गिरोहों के हमलों को रोकने और इन्हें कुचलने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

इस प्रस्ताव में सॉसे, अंकारा, सिनाई, बेरुत तथा पेरिस में हुए हमलों और लोगों को बंधक बनाने की एक सुर में निंदा की गई और इस तरह के आतंकी कृत्यों को शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया।

इसमें ट्यूनिशिया, तुर्की, रूस, लेबनान तथा फ्रांस की सरकारों तथा वहां के लोगों से संवेदना जताई गई। उन सभी देश की सरकारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई, जहां के नागरिक आतंकवादी हमलों का शिकार हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493