सुरक्षित है नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर?

काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए 7.9 तीव्रता के भीषण भूकंप से जहां पूरे देश में तबाही का आलम है, वहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मशहूर पशुपतिनाथ मंदिर को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

प्रारंभिक रपट के मुताबिक मंदिर को आंशिक नुकसान पहुंचने की खबर है।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भगत एस.कोश्यारी ने ट्वीट किया, “नेपाल सरकार के एक अधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेपाल से बातचीत हुई। हम उनके संपर्क में हैं। पशुपतिनाथ मंदिर को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।”

वहीं पत्रकार नलिनी सिंह ने कहा है कि पवित्र हिंदू मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “रपट के मुताबिक, काठमांडू स्थित मशहूर श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और सुरक्षित है।”

नलिनी सिंह के टेलीविजन चैनल नेपाल 1 का कार्यालय काठमांडू हवाईअड्डे के पास स्थित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान इस मंदिर का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493