मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अंकित सिवाच ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘मनमोहिनी’ के एक दृश्य की शूटिंग से पहले वाद्य यंत्र सुरबहार बजाना सीखने के लिए कुछ कक्षाएं ली हैं।
इस धारावाहिक में इन दिनों वह राम उर्फ राणा सा के रूप में नजर आ रहे हैं। इसमें राम के पिछले जन्म और मौजूदा दिनों के फ्लैशबैक होंगे। वह सुरबहार और मोहिनी की धुनों पर नाचते दिखेंगे।
उन्होंने कहा, “राणा सा के रूप में, मुझे बहुत-सी ‘राजसी’ चीजें करने की आवश्यकता है और हाल ही के दृश्यों में से एक के लिए मुझे एक शास्त्रीय वाद्ययंत्र सीखने की आवश्यकता है। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और सेट पर सभी ने मुझे लगातार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।”
उन्होंने कहा, “यह पहली बार है, जब मैं वास्तविक जीवन में वाद्ययंत्र बजा रहा हूं और अनुभव अभूतपूर्व रहा है। इस सीक्वेंस की शूटिंग मेरे लिए मुश्किल थी, क्योंकि इसके लिए आसन, हाथों का तालमेल और बैकग्राउंड स्कोर का परफेक्ट होना जरूरी होता है। मैंने इसके लिए घंटों अभ्यास किया।”
dharmpath.com dharmpath