चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। दक्षिण के सुपरस्टार अजीत कुमार की आगामी फिल्म ‘विवेगम’ का पहला गाना ‘सुरविवा’ सोमवार को रिलीज हुआ। इसके साथ इस गीत ने तमिल फिल्म उद्योग में संगीत की दुनिया में नया मुकाम हासिल किया है।
सोनी म्यूजिक से जारी एक बयान के मुताबिक, संगीत स्ट्रीमिंग पोर्टल सावन पर यह गीत जारी हुआ। इस गीत को महज 12 घंटों में 400,000 बार सुना गया।
‘विवेगम’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, साथ ही उन्होंने इस गीत को अपनी आवाज भी दी है। गीत की रचना योगी बी ने की है।
शिव द्वारा निर्देशित फिल्म में अजीत ने इंटरपोल एजेंट की भूमिका निभाई है, जबकि विवेक ओबेरॉय खलनायक की भूमिका में हैं।
फिल्म में काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘विवेगम’ अगस्त में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath