सुरिंदर खन्ना भी लड़ेंगे डीडीसीए का चुनाव

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। मदन लाल के बाद भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज सुरिंदर खन्ना भी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के होने वाले चुनाव में उतर रहे हैं। वह निदेशक (क्रिकेट संचालन) पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

30 जून को होने वाले डीडीसीए का चुनाव काफी कड़ा होने की उम्मीद है। इन चुनावों में तीन पैनल एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगे।

सुरिंदर खन्ना इन चुनावों में विकास सिंह पैनल की तरफ से उतर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह डीडीसीए चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए उतर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा और मदनलाल भी मैदान में हैं। विकास सिंह, रजत शर्मा और मदनलाल के पैनलों के बीच मुकबला कड़ा होने की पूरी उम्मीद है।

सुरिंदर निदेशक (क्रिकेट संचालन) का चुनाव लड़ेंगे, जिसके लिए नियमों के अनुसार प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला हुआ व्यक्ति ही उम्मीदवार हो सकता है। खन्ना ने कहा कि उनके पैनल का उद्देश्य साफ सुथरा प्रशासन और योग्यता के आधार पर खिलाड़ियों को चुनना है।

विकास सिंह के पैनल में अन्य उम्मीदवारों में संजीव बाली निदेशक पद के लिए उतरेंगे जबकि अन्य उम्मीदवारों में डॉ अहमद तमीम, एसबी वर्मा, अरविंदर सिंह लवली, राजन टंडन, पीके सोनी, दिव्यानी सिंह, सुनील कुमार गोयल, इशांत शर्मा के कोच श्रवण कुमार और एके जैन शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493