नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया में चल रहे सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के मैचों का सीधा प्रसारण अब वेबसाइट एलएवाईएआरकेयु डॉट टीवी/केएचएएसभी2/एआरईएनए डॉट एचटीएमएल पर देखा जा सकेगा।
मलेशिया के इपोह में पांच अप्रैल से जारी इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम भी हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 12 अप्रैल तक खेला जाएगा।
भारत का पहला मैच दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रा रहा था जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टूर्नामेंट में अपना तीसरा मैच बुधवार को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath