मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। आमिर खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘दंगल’ के निर्माताओं में से एक सिद्धार्थ राय कपूर का कहना है कि ‘दंगल’ और सलमान खान अभिनीत हालिया फिल्म ‘सुल्तान’ में कुश्ती की विषय-वस्तु के अलावा कुछ भी समान नहीं है।
सिद्धार्थ ने कहा, “दोनों फिल्मों में कुश्ती थीम के अलावा कुछ भी समान नहीं है। ‘सुल्तान’ बेहतरीन फिल्म है, तो ‘दंगल’ भी कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग फिल्में हैं।”
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘सुल्तान’ की कहानी जहां एक पहलवान के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगे चलकर चैम्पियन बनता है, वहीं ‘दंगल’ असल जीवन के पहलवान महावीर सिंह फोगाट पर आधारित हैं, जो अपनी बेटियों की जीत के जरिये देश का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को साकार करते हैं। बतौर निर्माता मुझे ‘दंगल’ पर गर्व है।”
dharmpath.com dharmpath