‘सुल्तान’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारे सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे।

इस स्क्रीनिंग में अनुपम खेर, हिमेश रेशमियां, एली अवराम, डेजी शाह, निखिल द्विवेदी सहित कई सितारे यहां यश राज स्टूडियो में पहुंचे। फिल्मकार सुभाष घई, डेविड धवन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, दिव्या कुमार खोसला भी यहां मौजूद थे।

इस फिल्म में सलमान के ‘मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स’ के कोच के रूप में नजर आने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा भी स्टूडियो में मौजूद थे। यहां सलमान के भाई अरबाज खान भी थे। उनकी राखी बहन व पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्वेता रोहिरा भी स्क्रीनिंग में मौजूद रहीं।

सलमान की कथित प्रेमिका लूलिया वंतूर भी इस स्क्रीनिंग में मौजूद थीं। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इससे पहले एक अन्य स्क्रीनिंग में सलमान के साथ उनकी मां सलमा खान और दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को भी देखा गया।

अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493