‘सुल्तान’ के बाद मुझसे बड़ी फिल्मों की उम्मीद : निर्देशक

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में फिल्म ‘सुल्तान’ रिलीज कर चुके फिल्मकार अली अब्बास जफर का मानना है कि उन्हें अब न सिर्फ फिल्मकार के रूप में खुद का खड़ा रखना है, बल्कि उन्हें लोगों की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है।

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हाल ही में फिल्म ‘सुल्तान’ रिलीज कर चुके फिल्मकार अली अब्बास जफर का मानना है कि उन्हें अब न सिर्फ फिल्मकार के रूप में खुद का खड़ा रखना है, बल्कि उन्हें लोगों की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है।

जफर ने कहा, “फिल्म ‘सुल्तान’ ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। यह 500 करोड़ तक पहुंचेगी। मुझे पता है कि ‘सुल्तान’ फिल्मकार के रूप में मुझे खड़ा करेगी। मुझे यह भी पता है कि कुछ महान लोगों ने सफलता के बारे में कहा है कि ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है।”

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘सुल्तान’ के बाद मुझसे बड़ी फिल्मों की उम्मीद की जाएगी। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं खुश हूं कि फिल्म दर्शकों के साथ जुड़ रही है और जब संग्राम सिंह जैसे असल जिंदगी के पहलवान ने कहा कि सलमान कुश्ती करते हुए प्रामाणिक लग रहे हैं।”

कुश्ती के खेल को राष्ट्रीय मनोरंजन क्षेत्र में चर्चा का विषय है।

जफर ने कहा, “जब लोग कहते हैं कि ‘सुल्तान’ में वैसी कुश्ती है जैसी ‘चक दे इंडिया’ ने हॉकी में की थी। इससे मैं बहुत उत्साहित हूं।”

उनका मानना है कि ‘सुल्तान’ को लेकर ग्रामीणों और शहर के लोगों के बीच समान उत्साह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493