Monday , 20 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » ‘सुल्तान’ के लिए धुन बना रहे हैं विशाल-शेखर

‘सुल्तान’ के लिए धुन बना रहे हैं विशाल-शेखर

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने सलमान खान की अगली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए संगीत बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने संगीत के साथ जादू लाने का वादा किया।

शेखर रावजियानी ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ यह खबर साझा की है।

शेखर ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म सुल्तान का रिकॉर्डिग शेडयूल आज से शुरू हुआ। अधिक संगीत, अधिक जादू।”

यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म कथित तौर पर एक पहलवान के जीवन पर आधारित है और ‘दबंग’ अभिनेता एक पहलवान के रूप में नजर आएंगे।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2016 में ईद पर प्रदर्शित होगी।

‘सुल्तान’ के लिए धुन बना रहे हैं विशाल-शेखर Reviewed by on . मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने सलमान खान की अगली फिल्म 'सुल्तान' के लिए संगीत बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने संगीत के साथ ज मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने सलमान खान की अगली फिल्म 'सुल्तान' के लिए संगीत बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने संगीत के साथ ज Rating:
scroll to top