‘सुल्तान’ के लिए ‘धोबी पछाड़ मास्टर’ बनीं अनुष्का

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह अब माहिर हो गई हैं और एक ‘धोबी पछाड़ मास्टर’ बन गई हैं।

अपने किरदार के लिए छह माह तक कठिन प्रशिक्षण लेने वाली अभिनेत्री ने साझा करते हुए कहा कि वह इस किरदार को पाकर काफी खुश हैं।

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है, जिसमें अनुष्का को रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी से लड़ते देखा जा रहा है।

उन्होंने फोटो साझा करते हुए लिखा, “हरियाणा की शेरनी, ‘धोबी पछाड़ मास्टर’।”

अनुष्का ने इस किरदार में स्वयं को ढालने के लिए कई सप्ताहत तक पहलवान की जीवनशैली को भी अपनाया।

अली के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का ने कहा, “दो महीने पहले सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा भी कर पाऊंगी। भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।”

इस फिल्म में सलमान खान भी मुख्य भूमिका में हैं। बताया गया है कि यह फिल्म एक पहलवान के जीवन पर आधारित है।

यश राज फिल्म्स के बैनर में बनने वाली और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म इस वर्ष आठ जुलाई को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493