‘सुल्तान’, ‘रईस’ की रिलीज पर बात करेंगे : रितेश

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अगले साल ईद पर दो सुपरस्टारों की बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हो सकती है। शाहरुख खान की ‘रईस’ और सलमान खान की ‘सुल्तान’ अगले साल ईद पर रिलीज होनी है। हालांकि, ‘रईस’ के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा कि दोनों फिल्मों के निर्माता रिलीज की तारीख पर बातचीत करेंगे, ताकि तथाकथित टकराव से बचा जा सके।

रितेश ने कहा , “दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो जाए, उसके बाद हम इस पर बातचीत करेंगे। कई और फिल्मों की भी घोषणा हुई थी, पर उनकी तारीखें टाल दी गईं।”

उधर, जब फरहान अख्तर से दोनों फिल्मों की संभावित टक्कर के बारे में पूछा गया तो वह हैरत में पड़ गए। उन्होंने कहा कि ‘रईस’ के बारे में बात करने के लिए यह सही वक्त नहीं है और सही वक्त आने पर इस पर बात की जाएगी।

उन्होंने कहा, “ईद अगले साल है और हमारी फिल्म की 20 दिनों की शूटिंग ही शेष है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज की जा सके, क्योंकि यह ऐसी ही फिल्म है। हालांकि वे भी (‘सुल्तान’ की टीम) अपनी फिल्म के लिए ऐसी ही योजनाएं बना रहे हैं, तो पहले उनकी शूटिंग शुरू हो जाने दीजिए, फिर देखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493