‘सुल्तान’ से पहले ‘दंगल’ के बारे में जानते थे लोग : सलमान

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ से पहले ही सभी लोग आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ के बारे में जान गए थे।

सलमान ने उनकी फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ‘दंगल’ के पोस्टर रिलीज पर आमिर की विपणन रणनीति के बारे में पूछे जाने पर आईएएनएससे कहा, “हर कोई मेरी फिल्म से पहले ही आमिर की फिल्म के बारे में जानता था।”

निर्देशक नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ कुश्ती पर आधारित है और सलमान की फिल्म भी इसी पर आधारित थी।

आमिर के ‘दंगल’ के पोस्टर के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, “काफी अच्छा पोस्टर है। आमिर चार लड़कियों के साथ बैठे हैं, काफी अच्छा है। मैंने पहलवान के किरदार के लिए उन्हें सिक्स पैक एब्स न रखने की सलाह दी थी।”

हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में आमिर ने कहा कि सलमान उनसे बड़े सुपरस्टार हैं, जिसके बाद सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा था कि आमिर कभी झूठ नहीं बोलते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493