सुशांत को ‘अंतरिक्ष में’ देख कृति उत्साहित

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ‘राब्ता’ के अपने सल-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को ‘अंतरिक्ष में’ देखकर खासी उत्साहित हैं।

कृति और सुशांत कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुशांत ने एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है, जो अमेरिका में नासा केंद्र से लिया गया प्रतीत होता है। कृति इसी तस्वीर को लेकर उत्साहित हैं।

तस्वीर के साथ सुशांत ने लिखा है, “एक छोटे से रॉकेट से वास्तविक रॉकेट तक.. यह बड़ा हो चुका बच्चा कभी सपने देखना बंद नहीं करेगा। मेरी मां हमेशा चाहती थीं कि उनका ‘सुशांत अंतरिक्ष में’ हो!”

कृति ने सुशांत द्वारा यह तस्वीर साझा किए जाने के बाद लिखा, “वाह! ऊंची उड़ान? मुझे यकीन है, तुम्हारी मां निश्चित रूप से तुम पर गर्व करेंगी! ऐसे ही चमकते रहो सुश। सुशांत को अंतरिक्ष में देखने के लिए उत्साहित हूं।”

फिल्मकार शेखर कपूर ने भी अपने बचपन को याद करते हुए उस वक्त का एक सपना साझा किया।

उन्होंने लिखा, “जब मैं छोटा था तो अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता था। रात को आसमान में घंटों देखता था। आकाश मंडल में मित्र ढूंढता था। मुझे वहां ले चलो।”

सुशांत अंतरिक्ष पर आधारित आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की तैयारी के सिलसिले में नासा जाने के अपने उत्साह व रोमांच के बारे में पहले ही बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493