सुशांत ने की ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ के सीक्वल की पुष्टि

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ के सीक्वल की पुष्टि कर दी है।

सुशांत ने रविवार शाम ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक बातचीत सत्र में यह बात कही।

एक प्रशंसक ने जब सुशांत से ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ के सीक्वल बनने से संबंधित सवाल किया, तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया।

सुशांत से जब पूछा गया कि उनका किस निर्देशक के साथ काम करने का सपना है तो उन्होंने कहा कि वह ‘इंटरसैलर’ और ‘इंसेप्शन’ हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करना चाहते हैं।

‘काई पो चे’ के अभिनेता को जल्द ही नीरज पांडे द्वारा निर्देशित भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में देखा जाएगा। यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म में सुशांत को धौनी के किरदार में देखा जाएगा।

सुशांत से जब एक प्रशंसक द्वारा उनके पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने धौनी का नाम लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493