सुशांत ने सोनाक्षी के बनाए रेखाचित्रों को बताया ‘सुंदर’

मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा बनाए गए रेखाचित्रों को सुंदर बताया है।

सोनाक्षी के साझा किए गए रेखाचित्रों पर सुशांत ने मंगलवार को ट्वीट किया, “वे (रेखाचित्र) बहुत सुंदर हैं।”

सोनाक्षी ने अपने द्वारा बनाए तीन चित्रों को साझा किया। सोनाक्षी ने लिखा, “मैंने एक समय में खुद को पाने व खोने के लिए चित्र बनाए। कुछ अपने द्वारा बनाए चित्रों को आप के साथ साझा कर रही हूं।”

हिंदी फिल्म उद्योग में बहुत सारे कलाकारों ने ध्यान के लिए विभिन्न माध्यम चुने हैं। जैसे सुपरस्टार सलमान खान पेंटिंग के लिए, अक्षय कुमार शूटिंग नहीं करने के दौरान ताई ची का अभ्यास करते हैं।

विद्या बालन कविताएं लिखतीं व नकल उतारती हैं। ट्विकल खन्ना लेखक बन गई हैं। कंगना रानौत को खाना बनाना पसंद है। रणवीर सिंह को रैप पसंद है और आमिर को शतरंज से प्यार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493