सुशांत सिंह राजपूत ने संजना सांघी के उत्पीड़न के आरोपों पर सफाई दी

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सह कलाकार संजना सांघी द्वारा लगाए गए आराोपों के बाद शुक्रवार को ट्वीट कर सफाई दी।

फिल्म ‘किजी और मैनी’ में सुशांत की साथी कलाकार संजना सांघी ने सुशांत पर उनके ओवर फ्रेंडली बर्ताव की वजह से असहज महसूस कराने का आरोप लगाया है।

सुशांत ने अपने बचाव में संजना के साथ एसएमएस चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इन आरोपों को उन्हें बदनाम करने वाला बताया है।

सुशांत ने संजना के साथ फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन की चैट के स्क्रीनशॉट शुक्रवार को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, “मुझे निजी जानकारी साझा करते हुए दुख हो रहा है लेकिन मेरे पास कोई और चारा नहीं है।”

सुशांत ने लिखा, “शूट के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक सेट पर संजना के साथ यह सब हुआ।”

संजना ने सुशांत (32) पर फिल्म सेट पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। संजना ने कहा कि सुशांत ने जोधपुर में शूटिंग के दौरान अपने ओवर फ्रेंडली बर्ताव से मुझे असहज महसूस कराया।

फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी सुशांत का समर्थन करते हुए कहा, “मैं सुशांत के साथ पूरी तरह से खड़ा हूं। सेट पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। और हमें किसी निर्दोष शख्स को ऐसे नहीं फंसाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493