सुशांत सिंह राजपूत स्टीवल कोटलर से हुए प्रभावित

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अमेरिकी लेखक स्टीवन कोटलर के काम की प्रशंसा की है।

सुशांत ऑनलाइन बुक क्लब चलाते हैं, जहां वह अपने प्रशंसकों के साथ विभिन्न किताबों पर बात करते हैं।

सुशांत ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि स्टीवन कोटल आप उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और ‘फ्लो’ के बारे में अपने विचार साझा करके बहुत योगदान दे रहे हैं। मैं हमेशा आपके अपडेट का इंतजार करता हूं। धन्यवाद।”

फ्लो जीनोम परियोजना एक वैश्विक संगठन है जो 2020 तक मानव गतिविधियों के प्रदर्शन के गहन विज्ञान को मापने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोटलर ने सुशांत का धन्यवाद दिया। सुंशात खुद भी विज्ञान में बहुत अधिक रुचि रखते हैं।

कोटलर ने लिखा, “धन्यवाद। मैं इसकी सराहना करता हूं..यह जानकर अच्छा लगा कि काम कई लोगों की मदद कर सकता है।”

इस पर सुशांत ने कहा, “बिलकुल।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493