सुशासन दिवस 24 दिसंबर को

mpgovभारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जायेगा। इस दिन कार्यालय प्रमुख सभी अधिकारी-कर्मचारी को सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने की शपथ दिलवायेंगे।

24 दिसंबर को प्रत्येक जिले में किसी एक सभागृह/स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के चित्र को प्रदर्शित कर सम्मान प्रकट किया जायेगा। अटलजी के जीवनवृत्त एवं राष्ट्रहित में किए गए विशिष्ट कार्यों के संबंध में वक्ताओं द्वारा विचार प्रकट किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख जन-प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और शासकीय अधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये हैं।

सभी प्रमुख शासकीय कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थाओं में भी सुशासन संबंधी समारोह एवं सुशासन विषय पर परिचर्चाएँ आयोजित की जाएंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493