तेल अवीव, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से मुलाकात की।
तेल अवीव, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “सुबह सारा काम। प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद विदेशमंत्री ने इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।”
सुषमा ने सोमवार को ही इसके पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और कहा कि भारत इजरायल के साथ अपने द्विपक्षीय रिश्ते को सर्वोच्च महत्व देता है।
स्वराज ने जेरूसलम के पास स्थित होलोकास्ट के पीड़ितों के स्मारक याद वाशेम पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
सुषमा शनिवार को यहां पहुंची हैं। वह फिलिस्तीनी विदेशमंत्री रियाद अल मलीकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए रविवार को फिलिस्तीन की प्रशासनिक राजधानी रमल्ला गईं और वहां उन्होंने राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात की।
सुषमा के साथ इजरायल और फिलिस्तीन की इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) अनिल वाधवा, और मंत्रालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।
सुषमा से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इजरायल का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath