सुषमा नेपाल के राष्ट्रपति से मिलीं

काठमांडू, 25 जून (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

सुषमा इस समय नेपाल दौरे पर हैं।

उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात में कहा कि मुश्किल की घड़ी में करीबी पड़ोसी सबसे पहले मदद को आते हैं, रिश्तेदार और मित्र तो बाद में पहुंचते हैं।

यादव ने 25 अप्रैल को देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत की ओर से सहायता के लिए तुरंत उठाए गए कदमों को लेकर आभार जताया।

भारत ने नेपाल को पुनर्निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही भारत भूकंप के बाद नेपाल को राहत पहुंचाने वाला सबसे बड़ा राष्ट्र बन गया है।

सुषमा नेपाल पुनर्निर्माण मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2015 में शामिल होने के लिए बुधवार को काठमांडू पहुंचीं।

सुषमा ने अपने संबोधन में नेपाल को भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यो के लिए एक अरब डॉलर देने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493