सुषमा नेपाल दानकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगी

काठमांडू, 23 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय दानकर्ता सम्मलेन में शिरकत करेंगी। इस सम्मेलन का आयोजन नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यो के लिए किया जा रहा है।

नेपाल ने विशेष अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। नेपाल के वित्त मंत्री राम शरण महत ने नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला की ओर से मोदी को आमंत्रित किया था।

नेपाल के वित्त मंत्रालय से मधु मरसानी ने आईएएनएस को बताया, “हमें भारत की ओर से पुष्टि मिल गई है कि इस सम्मेलन में भारत का नेतृत्व सुषमा स्वराज करेंगी।”

इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सुषमा के साथ वरिष्ठ भारतीय अधिकारी भी होंगे, जहां भारत नेपाल के लिए सहायता राशि या ऋण की घोषण कर सकता है।

नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद भारत पहला देश था, जिसने नेपाल की ओर मदद का हाथ सबसे पहले बढ़ाया था। भारत ने पीड़ितों की मदद के लिए खोज और बचाव दल, हेलीकॉप्टर और सैन्यकर्मियों को भेजा था।

भूकंप के बाद भारत पहले ही नेपाल को सहायता स्वरूप 6.5 अरब नेपाली रुपये यानी 4.5 अरब रुपये दे चुका है।

इस सम्मेलन का विषय ‘टूवर्ड्स रिसिलियंट नेपाल’ है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री कोईराला करेंगे।

सम्मेलन के जरिए नेपाल देश में पुनर्निर्माण कार्यो के लिए पूंजी जुटाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल को लाखों घरों, अन्य संरचनाओं और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए सात अरब डॉलर की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493