नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्जन से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने दोनों नेताओं की तस्वीर जारी करते हुए ट्वीट किया, “सुषमा स्वराज ने आज कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन से मुलाकात की।”
सज्जन ने मंगलवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी।
सज्जन भारत के सप्ताहभर लंबे दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे थे। वह पंजाब का भी दौरा करेंगे, जहां वह पैदा हुए थे।
dharmpath.com dharmpath