मॉस्को, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां रूस-भारत-चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की 14वीं बैठक से इतर सोमवार को रूसी उप प्रधानमंत्री डिमित्री रोगोजिन से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “एक विशेष भागीदारी की पुष्टि। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उप प्रधानमंत्री रोगोजिन से मॉस्को में व्हाइट हाउस में मुलाकात।”
इससे पहले सोमवार को सुषमा ने आरआईसी बैठक से इतर अपने रूसी और चीनी समकक्षों सेर्गेई लावरोव और वांग यी से भी द्विपक्षीय मुलाकातें कीं।
dharmpath.com dharmpath