सुषमा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

कोलंबो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

कोलंबो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, “नेताओं की मुलाकात। आपसी सहयोग के द्विपक्षी मुद्दों पर चर्चा।”

इससे पहले सुषमा स्वराज ने श्रीलंका के नए विदेश मंत्री तिलक मारापाना से भी मुलाकात की।

सुषमा स्वराज गुरुवार को दूसरे ‘इंडियन ओशन’ सम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंची हैं।

सुषमा स्वराज की यात्रा के तहत श्रीलंका की समुद्र सीमा में मछलियां पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 76 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493