सुष्मिता सेन ने ‘मैं हूं ना’ के लिए फराह का धन्यवाद किया

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ‘मैं हूं ना’ फिल्म में अपने करियर की ‘सबसे महत्वपूर्ण भूमिका’ देने के लिए कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान का आभार व्यक्त किया है।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ‘मैं हूं ना’ फिल्म में अपने करियर की ‘सबसे महत्वपूर्ण भूमिका’ देने के लिए कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान का आभार व्यक्त किया है।

1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी सुष्मिता सेन ने ट्विटर पर फराह का आभार व्यक्त किया।

शनिवार को “मैं हूं ना” के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए फराह ने, सुष्मिता को ट्विटर पर टैग कर पसंदीदा अभिनेत्री बताया।

इस पर सुष्मिता ने फराह खान से, उन्हें ‘क्वीनमेकर’ बनाने के लिए शुक्रिया करते हुए कहा कि ‘मैं हूं ना’ हमारी पहली फिल्म थी और चांदनी का इसमें अहम किरदार था।

यह फिल्म 2004 में आई थी, जिसमें सुष्मिता सेन कॉलेज प्रोफेसर की भूमिका में थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493