सुसैन का प्रेमी से अलगाव नहीं

लॉस एंजेल्स, 7 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सुसैन सैरोनडन और उनके युवा प्रेमी जोनाथन ब्रिकलीन के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। जोनाथन ने अपने और सुसैन के बीच अलगाव की खबरों का खंडन किया है और कहा है कि इसके उलट उनके संबंध नए तरीके से और गर्मजोशी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रपट के मुताबिक, एओएल के नए रियलिटी शो ‘कनेक्टेड’ को दोनों के संबंध टूटने का कारण माना जा रहा है। सुसैन (68) इस शो का हिस्सा बन कर खुश नहीं थी। इस शो में जोनाथन (37) भी मुख्य भूमिका में थे।

‘पीपल डॉट कॉम’ के अनुसार, जोनाथन ने अलगाव की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सुसैन और मेरे मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्रशंसा है। हमारे रिश्ते का सटीक चित्रण करना असंभव है। हम कह सकते हैं कि हमारा रिश्ता नए तरीकों से आगे बढ़ रहा है।”

जोनाथन के अनुसार, “सुसैन ने शो में मेरे शामिल होने के फैसले का समर्थन किया। मेरे जीवन पर आधारित इस टीवी श्रृंखला से कई वास्तविक और अनछुए पहलू सामने आए हैं, लेकिन इससे हमारे संबंध नहीं टूटे।”

यह शो इस महीने के अंत में प्रसारित होगा। यह शो छह न्यूयॉर्कवासियों और उनके प्रेमियों/पतियों पर केंद्रित है।

सुसैन और जोनाथन पहली बार 2010 में चिली में एक सड़क यात्रा के दौरान मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493