काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। कॉमन ह्यूमनटेरियन फंड (सीएचएफ) ने सूखा प्रभावित अफगान नागरिकों के लिए 1.7 करोड़ डॉलर की राशि आवंटित की है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वयन कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सीएचएफ ने अफगानिस्तान के बड़े हिस्से में पड़े सूखे से प्रभावति परिवारों के लिए जीवन रक्षक सहायता आपूर्ति के लिए गैर-सरकारी संघठनों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को 1.7 करोड़ डॉलर आवंटित किए हैं।”
बयान में अफगानिस्तान के लिए मानवीय संयोजक टोबी लेंजर के हवाले से कहा गया, “अब मदद करने का समय है। त्वरित कार्रवाई के बिना सूखा प्रभावित परिवारों की संख्या और तकलीफ और ज्यादा बढ़ेगी।”
उन्होंने कहा कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में सूखे से करीब 20 लाख लोग जूझ रहे हैं, जहां नई फसल चौपट हो गई और हजारों परिवारों को तत्काल मदद की जरूरत है।
आपातकालीन सहायता में स्थानीय बाजारों पर भोजन खरीदने के लिए परिवारों के लिए नकदी शामिल होगी, गांवों और स्कूलों में जहां सूखे के चलते पेयजल की दिक्कत है, वहां पेयजल उपलब्ध करवाया जएगा और कुपोषित बच्चों का उपचार कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath