सूडान-सेना और अर्धसैनिक बल (Paramilitary) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ – आरएसएफ (RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि आरएसएफ ने पिछले महीने 3 महीने के एकतरफा मानवीय युद्धविराम (Unilateral Humanitarian Ceasefire) का ऐलान किया था लेकिन इस वादे को तोड़ते हुए एक बार फिर भीषण हमले को अंजाम दिया गया है। जिसमें 79 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
गुरुवार को आरएसएफ की मदद से सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट-नॉर्थ – एसपीएलएम-एन (SPLM-N) ने दक्षिण कोर्डोफन (South Kordofan) में ड्रोन अटैक (Drone Attack) करते हुए स्कूल, अस्पताल समेत कई नागरिक इलाकों पर मिसाइलें गिराईं। आरएसएफ की मदद से हुए इस नृशंस हमले में कुल 79 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 43 बच्चे भी शामिल थे जिनकी जान स्कूल पर हुए हमले में गई। इस हमले में 38 लोग घायल हुए हैं जिनमें 11 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath