सूडान में नौका डूबने से 22 छात्रों की मौत

खार्तूम, 16 अगस्त (आईएएनएस)। सूडान की नील नदी में बुधवार सुबह एक नौका डूबने से 22 छात्रों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एसयूएनए के मुताबिक, इस घटना में एक महिला की भी मौत हुई। यह घटना अल-बुहेरा क्षेत्र में हुई।

इस नौका में 40 से अधिक छात्र सवार थे।

नागरिक सुरक्षाबलों को शवों की तलाश के लिए भेजा गया।

एसयूएनए के मुताबिक, नौका के इंजन में गड़बड़ी की वजह से यह घटना हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493