सूडान में भारी बारिश, बाढ़ से कई लोगों की मौत

खार्तूम, 25 जुलाई (आईएएनएस)। सूडान में भारी बारिश व बाढ़ से सात से दस लोगों की मौत हो गई है। बारिश की वजह से बड़ी संख्या में इमारतें ढह गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, सूडान के वेस्ट कोरडोफान में अल-नुहूड कस्बे में भारी बारिश व बाढ़ से करीब सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हैं।

अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी तरह की जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।

उत्तरी कोरडोफान में बाढ़ की वजह से सूडान की राजधानी को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

सूडान ट्रिब्यून के अनुसार, पूर्वी सूडान में विपक्ष बेजा कांग्रेस के ओसामा सईद ने कहा कि सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई और 500 घर ढह गए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को आश्रय नहीं मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493