सूनावाला 50 साल बाद टाटा ट्रस्ट से हुए सेवानिवृत्त

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। जाने-माने उद्योगपति एन.ए.सूनावाला अपने स्वास्थ्य व अधिक उम्र की वजह से सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट व सर रतन टाटा ट्रस्ट से सेवानिवृत्त हो गए।

एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

सूनावाला (84) ने पद छोड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की और उन्होंने ट्रस्टियों व टाटा समूह के निदेशकों द्वारा अपने साथ कार्य करने का अवसर देने को लेकर आभार जताया।

ट्रस्ट से उनके सेवानिवृत्त होने की इच्छा को स्वीकार करत हुए रतन एन.टाटा ने निजी तौर पर उनका आभार जताया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

सूनावाला टाटा संस के गैर कार्यकारी उपाध्यक्ष के तौर पर सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टाटा कंपनियों के बोर्ड में कई शीर्ष पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनका टाटा समूह के साथ करीब पांच दशक का कार्यकाल रहा है।

भारत के सबसे पुराने परोपकारी संगठन टाटा ट्रस्ट की स्थापना 1892 में की गई थी। टाटा ट्रस्ट ने अपने सेवा से समुदायों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493