सूरज को डोले-शोले के लिए श्वार्जनेगर से मिली प्रेरणा

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सूरज पंचोली ने कहा कि डोले-शोले बनाने के लिए उन्हें प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से प्रेरणा मिली है।

सूरज ने एलआईवी-फिट-फिटनेस के लांच पर यहां गुरुवार को कहा, “मैंने 14 वर्ष की उम्र में ‘पंपिंग आयरन’ वृत्तचित्र देखी थी। इसमें अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और मिस्टर ओलंपिया खिताब के लिए उनके प्राथमिक प्रतियोगी लौ फेरिंग्नो थे। जब मैंने वृत्तचित्र देखी तो जिम जाने का फैसला किया। यहीं से इसकी शुरुआत हुई। वह मेरे एक सबसे बड़े प्रेरणा हैं और हमेशा रहेंगे।”

सूरज ने कहा कि फिटनेस के कारण वह खुश हैं। सूरज पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिया के साथ किसी समय वह डेटिंग कर रहे थे।

युवाओं के लिए उनकी सलाह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि आप खुद को कैसे खुश रखते हैं? आप हमेशा कैसे हंसते-मुस्कुराते रहते हैं? उन्हें लगता है कि मैं अच्छे परिवार से हूं, इसलिए ऐसा हूं.. लेकिन असली वजह फिटनेस है, जिसके कारण मैं इस रूप में हूं।”

अभिनेता ने सुभाष घई की 1983 की फिल्म ‘हीरो’ की रीमेक के साथ कॅरियर की शुरुआत की थी। फिलहाल वह रेमो डिसूजा की फिल्म में काम कर रहे है। इसमें अजय देवगन भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493