सूरज पंचोली की ‘हीरो’ 25 सितंबर को रिलीज

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। नवोदित अभिनेता सूरज पंचोली एवं आतिया शेट्टी की पहली फिल्म ‘हीरो’ 25 सितंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 1983 की ‘हीरो’ का रीमेक है।

सूरज चर्चित बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं और आतिया मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। उनकी इस पहली फिल्म के सह-निर्माता और कोई नहीं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान एवं सुभाष घई हैं। पहले यह जुलाई में रिलीज होनी थी।

फिल्म के पोस्टर में फिल्म का नाम और तीन शब्द-लव, रिबेल्स, फ्रीडम लिखे हैं।

1983 की मूल ‘हीरो’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुभाष घई हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिका में थे।

वहीं, नई ‘हीरो’ के निर्देशक निखिल आडवाणी हैं। इसमें गोविंदा, अनीता हस्सनंदनी, विनोद खन्ना और कादर खान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493