सूरज पंचोली ने ‘मुबारकां’ के लिए अथिया को बधाई दी

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सूरज पंचोली ने अपनी फिल्म ‘हीरो’ की सह-कलाकार अथिया शेट्टी को अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ के लिए बधाई दी है।

सूरज ने रविवार को एडॉप्टेथन कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “अथिया ‘मुबारकां’ के लिए उत्साहित हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगा। अथिया को ‘मुबारकां’ मिली।”

‘मुबारकां’ के साथ चाचा-भतीजे अनिल कपूर और अर्जुन कपूर बड़े पर्दे पर पहली बार साथ दिखाई देंगे। इसमें इलियाना डीक्रूज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

दूसरी तरफ सूरज ने कहा कि वह जनवरी के अंत से शूटिंग शुरू करेंगे, लेकिन उन्होंने फिल्म के बारे में बताने से साफ इंकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493