सूरज, सलमान संग काम करना भाग्यशाली होना : नील

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश, सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग खत्म की है।

मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश, सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग खत्म की है।

नील ने हाथियों के प्रति क्रूरता के खिलाफ पेटा के फोटोशूट के दौरान संवाददाताओं को बताया, “मैं सलमान भाई और सूरज जी के साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं, जिसका मैंने सपना देखा, वैसा ही हुआ।”

अभिनेता ने उस समय को भी याद किया जब उनकी मां ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का टिकट खरीदने में उनकी मदद की थी।

उन्होंने बताया, “मैं और मेरी बहन जैसे भी हो ‘हम आपके हैं कौन’ देखना चाहते थे जब यह 1994 में रिलीज हुई थी। उस समय हम बच्चे थे, उन्होंने हमारे लिए 500 रुपये में ब्लैक में टिकट खरीदी थी, क्योंकि पहले दिन का पहला शो हाउसफुल था।”

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके परिवार के लिए यह बहुत ज्यादा थे, जब टिकट का सही मूल्य लगभग 25 रुपये था।

फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से सलमान खान, सूरज बड़जात्या के साथ 15 साल बाद काम कर रहे हैं।

यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493