‘सूरमा’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सूरमा’ का ट्रेलर निर्माताओं ने रिलीज किया है। इसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जीवनगाथा को दिखाया गया है।

‘सूरमा’ में संदीप के संघर्षभरे दौर को दशार्या गया है, जहां अचानक चली गोली से घायल होने पर वह लकवे का शिकार हो गए और उसके बाद अपने पैरों पर फिर से खड़े होने में संदीप को लगभग दो साल का लंबा वक्त लग गया।

संदीप को सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी भी नजर आएंगे।

‘सूरमा’ 13 जुलाई, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493