मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रिकॉर्ड चार बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव और आदित्य तारे ने शनिवार को यहां टेबल्ज गो स्पोर्ट स्टोर्स लांच की।
भारत के इस पहले स्टोर्स की शुरूआत यहां सीवूड्स ग्रैंड सेंट्रल मॉल में की गई। इस ब्रांड के तहत अब विभिन्न प्रकार की विविध खेल ब्रांड एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। टेबल्ज गो स्पोर्ट स्टोर्स लांच के अवसर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सुर्यकुमार और तारे भी मौजूद थे।
मुंबई में इसकी शुरुआत होने के बाद टेबल्ज ने अब इस साल के अंत तक बंगलुरू और अन्य महानगरों में भी गो स्टोर्स शुरू करनें की योजना बनायी गई है।
इस अवसर पर टेबल्ज के व्यवस्थापक संचालक अदीब अहमद ने कहा “युवा खिलाड़ीयों की कुशलता को सहयोग देते हुए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके। गो स्पोर्ट के माध्यम से हम भारत के हर एक व्यक्ति को सहभागी होने के लिए प्रोत्साहित और फिट रहने में उनकी मदद करे रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath