मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन की ‘सूर्यवंशम’ फिल्म रिलीज हुए 16 साल पूरे हो गए हैं। उनका मानना है कि इसने बहुत से दिलों में जगह बनाई।
‘सूर्यवंशम’ (1999) एक ऐसे युवक के इर्दगिर्द घूमती है, जो अपने पिता की इच्छा के खिलाफ जाता है और ऐसी युवती से शादी करता है, जिसे उसके पिता पसंद नहीं करते।
यह तमिल फिल्म ‘सूर्यवम्सम’ (1997) का हिंदी रीमेक है।
72 वर्षीय अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘सूर्यवंशम’ को 16 साल पूरे हुए। कई लोग अब भी इस फिल्म को बराबर देखते रहते हैं। इसने कई दिलों को छुआ।”
अमिताभ ने अपने ब्लाग पर फिल्म के बारे में लिखा, “यह तमिल फिल्म का रीमेक है, जो तमिल सिनेमा में सर्वाधिक सफलतापूर्वक चली। यह फिल्म, हिंदी रीमेक के कलाकारों एवं निर्माताओं के लिए बड़ी चुनौती लेकर आई।”
ई.वी.वी. सत्यनारायण निर्देशित ‘सूर्यवंशम’ में जयसुधा, दिवंगत अभिनेत्री सौंदर्या, रचना बनर्जी, अनुपम खेर और कादर खान भी थे।
dharmpath.com dharmpath