‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार संग नजर आएंगी कैटरीना कैफ

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी।

अक्षय इससे पहले भी ‘नमस्ते लंदन’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी कई फिल्मों में कैटरीना के साथ काम कर चुके हैं।

कैटरीना के इस फिल्म का हिस्सा बनने पर उनका स्वागत करते हुए अक्षय ने उन्हें ‘सूर्यवंशी गर्ल’ कहते हुए लिखा, “कैटरीना कैफ हमारी पुलिस की इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है..हमारी ‘सूर्यवंशी’ गर्ल।”

फिल्म के सह निर्माता करण जौहर ने अक्षय, कैटरीना और रोहित के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा हैं, “‘सूर्यवंशी’ गर्ल कैटरीना कैफ का स्वागत है! यह साल 2020 में ईद पर रिलीज होगी।”

फिल्म में अक्षय कुमार वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाएंगे जो एंटी-टेरोरिस्ट स्क्वोड (एटीएस) को एक अफसर है।

यह फिल्म 2020 में ईद पर ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को टक्कर देगी जिसमें सलमान खान और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493