चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत मारधाड़ से भरपूर तमिल फिल्म ‘एसआई3’ की रिलीज कई बार स्थगित होने के बाद एक बार फिर टल गई है। फिल्म गुरुवार को रिलीज होने वाली थी। यह लोकप्रिय ‘सिंगम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।

निर्माताओं ने बयान में फिल्म स्थगन की पुष्टि की है।
बयान के मुताबिक, “राज्य में अशांति की स्थिति है और यह पूरी तरह हमारे नियंत्रण से परे है। इस तरह की स्थिति में ‘एसआई3’ की रिलीज होने पर फिल्म के संग्रह और हितधारकों की प्रतिष्ठा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। वर्तमान परिस्थितियों में इस फिल्म में निवेश संभलना बहुत मुश्किल हो जाएगा।”
उन्होंने कहा, “तमिलों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हितधारकों और अन्य सभी महत्वपूर्ण कारकों की सामान्य भलाई के लिए हमें फिल्म रिलीज स्थगित करने पर अफसोस है।
हरि द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रुति हासन, अनुष्का शेट्टी और ठाकुर अनूप सिंह भी हैं।
सूर्या ईमानदार और खाकी पहने नायक दुरई सिंगम के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपराध से लड़ते नजर आएंगे।
–आईएएनएस
dharmpath.com dharmpath