चेन्नई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सूर्या और निर्देशक त्रिविक्रम की तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म की शूटिंग अगले साल जुलाई से शुरू होगी।
यह फिल्म सूर्या की पहली तेलुगू फिल्म होगी।
त्रिविक्रम के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की शूटिंग अगले साल जुलाई से शुरू होगी। तमिल और तेलुगू में एक साथ शूटिंग होगी।”
हारीका एंड हैसीन क्रिएशंस के बैनर तले एस. राधा कृष्ण द्वारा निर्मित फिल्म में कथित तौर पर दो नायिकाएं हैं।
सूत्र ने बताया, “अन्य कलाकारों के चयन को अंतरिम रूप दिया जा रहा है।”
‘जुलाई’ और ‘एस/ओ सत्यमूर्ति’ जैसी फिल्में देने के बाद त्रिविक्रम और राधा कृष्ण चौथी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। उनकी तीसरी फिल्म ‘ए..आ’ की शूटिंग चल रही है।
सूर्या फिलहाल तमिल फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत से होगी।
dharmpath.com dharmpath