सूर्या की फिल्म ‘एस3’ का नाम बदलकर ‘सी3’

चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत मारधाड़ से भरपूर तमिल फिल्म ‘एस3’ का नाम बदलकर निर्माताओं ने ‘सी3’ रख दिया है। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज हो रही है।

यह लोकप्रिय ‘सिंगम’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई कि फिल्म अब से ‘सी3’ के रूप में जानी जाएगी।

फिल्म उद्योग में इस बात की चर्चा है कि फिल्म का शीर्षक इसलिए बदला गया, क्योंकि इसे मनोरंजन कर में छूट मिल सकती है।

हरि निर्देशित इस फिल्म में श्रुति हासन, अनुष्का शेट्टी और ठाकुर अनूप सिंह भी हैं।

सूर्या ईमानदार और खाकी पहने नायक दुरई सिंगम के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपराध से लड़ते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493