सूर्या तमिलनाडु के बाहर भी बड़े कलाकार : नागार्जुन

चेन्नई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन ने अभिनेता सूर्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह तमिलनाडु के बाहर भी बड़े कलाकार हैं।

नागार्जुन ने शुक्रवार को अपनी आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘थोजहा’ के ऑडियो लांच पर कहा, “मैं कुछ कलाकारों का प्रशंसक हूं। सूर्या उनमें से एक हैं। मुझे उनका काम विशेष रूप से ‘गजनी’ से ही पसंद है और मुझे लगता है कि वह सिर्फ तमिलनाडु में ही नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी लोकप्रिय हैं।”

सूर्या कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, जहां ‘थोजहा’ के मुख्य कलाकार कार्थी और तमन्ना भाटिया भी उपस्थित थे।

फ्रांसीसी फिल्म ‘द इनटचेबल्स’ के आधिकारिक रीमेक के बारे में नागार्जुन ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें इसमें काम करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “इस फिल्म के साथ जुड़ कर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।”

‘थोजहा’ में कार्थी के साथ काम करने के बाद वह उन्हें अपना छोटा भाई मानते हैं।

फिल्म में नागार्जुन व्हीलचेयर पर बैठ करोड़पति की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कार्थी उनके केयर टेकर के रूप में नजर आएंगे।

नागार्जुन ने कहा, “फिल्म मे मेरी एकमात्र समस्या थी कि कार्थी को तमन्ना के साथ नृत्य करने का मौका मिला, मुझे नहीं।”

वामसी पैदिपल्ली द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण पीवीपी सिनेमा ने किया है और यह 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493