सूर्या ने पत्नी की फिल्म का गीत जारी किया

चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिनेता सूर्या ने अपनी पत्नी ज्योतिका की आगामी तमिल फिल्म ‘मागालिर मत्तुम’ से एक गीत जारी किया। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार ब्रम्मा जी द्वारा निर्देशित है।

सूर्या ने बुधवार को ट्विटर पेज पर एक गीत जारी किया, जिसके बोल हैं ‘अदी वाडी थीमिरा’।

फिल्म में उर्वशी, शरण्या पोनवन्नन और भानुप्रिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

इसकी कहानी कुछ महिलाओं पर आधारित है। इससे पहले निर्देशक ने आईएएनएस से कहा था कि यह कहानी पुरुषों के लिए भी समान रूप से महत्वपूर्ण है।

फिल्म के एक बड़े हिस्से की पहले की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ब्रम्मा ने बताया, “मेरी फिल्म में नासिर, लिविंगस्टन और पावल नौगेथेन जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म महिला पर आधारित है, पुरुष कहानी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

सूर्या द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत घिबरन ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493