सूर्या हमारे देश के एक सर्वश्रेष्ठ कलाकार : गुनीत मोंगा

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा सूर्या की अगली फिल्म ‘सूराराई पोट्टरु’ का सह-निर्माण करने जा रही हैं। उनका कहना है कि दक्षिण के अभिनेता सूर्या हमारे देश के सवश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं।

तमिल फिल्मों में कदम रखने के बारे में मोंगा ने कहा, “हम अपनी फिल्म ‘सूराराई पोट्टरु’ के लिए सूर्या के साथ तमिल सिनेमा में अपनी यात्रा की शुरुआत करने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।”

मोंगा ने सूर्या की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘एक नेशनल आइकन और हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक बताया।’

‘सूराराई पोट्टरु’ का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है और इसमें अपर्णा बालामुरली भी नजर आएंगी।

सूर्या ने कहा, “सूराराई पोट्टरु में बेहद प्रतिभाशाली लोग एक मंच पर आकर दर्शकों का एक अलग ही स्तर पर मनोरंजन करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493