सृष्टि जैन ने पर्दे की भूमिका को असल जीवन से जोड़ा

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘मेरी दुर्गा’ में दुर्गा संजय अहलावा की भूमिका निभा रहीं टीवी अभिनेत्री सृष्टि जैन का कहना है कि वह अपनी भूमिका से अच्छी तरह जुड़ी हुई हैं।

श्रृष्टि ने कहा, “मैं कुछ मायनों में अपनी भूमिका से खुद को जुड़ा हुआ पाती हूं। जैसे दुर्गा एक मजबूत किरदार है और वह अपने परिवार के बहुत करीब है। जिस तरह वह आत्मसम्मान से भरी हुई है और जिस तरह वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती है, इस वजह से मैं खुद को अपने असली जीवन से जोड़ सकती हूं।”

उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की भूमिका पसंद है।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक के बारे में उन्होंने कहा, “वह जीवन से भरीपूरी है। मासूम है और उनका शानदार व्यक्तित्व है। मुझे पिता और बेटी का रिश्ता अच्छा लगा, शो में दिखाया गया पिता-बेटी का रिश्ता बहुत अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493