मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सृष्टि जैन अगले धारावाहिक ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ में एक वेडिंग प्लानर (शादियों का प्रबंधन) की भूमिका में नजर आएंगी।
सृष्टि ने एक बयान में कहा, “इस शो की कहानी नई और मनोरंजक है और यही कारण है कि मैंने इस शो के लिए बिना दुबारा सोचे-विचारे हां किया था।”
उन्होंने कहा, “मैं इस शो में जया की भूमिका निभा रही हूं, जो कि एक वेडिंग प्लेनर है। जया काफी रचनात्मक और बातूनी प्रकृति की व्यक्ति है। इस शो की आकर्षक कहानी हर उम्र समूह के दर्शकों का मनोरंजन करेगी। “
‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखती रहियो’ जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही प्रसारित होगी।
dharmpath.com dharmpath